{"_id":"5b2939de4f1c1bc2378b4a9e","slug":"171529428446-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने लिया मिशन 2019 फतेह का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने लिया मिशन 2019 फतेह का संकल्प
Updated Tue, 19 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जखोली। भारतीय जनता पार्टी बूथ और शक्ति केंद्र कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर दिया गया। इस मौके पर मिशन 2019 फतेह का संकल्प लेते हुए आगामी निकाय, पंचायत और लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कहा कि बूथ कमेटी में 15 सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी।
मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लोस प्रभारी डा. संजय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बेहतर कार्य कर रही है। आमजन के विकास को लेकर योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका अधिकाधिक लोगों को लाभ मिल रहा है। जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर 50 परिवारों से संपर्क किया जाएगा और बूथ कमेटी में 15 सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी। उधर, सिद्धसौड़ मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के नेतृत्व में मिशन 2019 फतेह करने का संकल्प लिया। इस मौके पर बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, लक्ष्मी प्रसाद डिमरी, डीपी भट्ट, विष्णु प्रसाद थपलियाल, राम लाल, कुलेंद्र राणा, वाईएस भंडारी, जय प्रकाश सेमवाल, संदीप कठैत, मेहरवान सिंह रावत, त्रिलोक सिंह रावत और गिरवर रावत आदि मौजूद थे।
लोक सभा चुनावों की तैयारियों में जुटें
कीर्तिनगर। भाजपा की कीर्तिनगर मंडल की बैठक में आगामी लोक सभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस मौके पर पार्टी कार्यक्रम एक बूथ 20 यूथ की जानकारी दी। भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष आशा पैन्यूली की अध्यक्षता में हुई बैठक में देवप्रयाग विधानसभा प्रभारी विनोद बिष्ट ने कहा कि कार्यकर्ता लोक सभा चुनाव 2019 की तैयारी में लग जाएं। कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर जाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें और जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों से मिलें। इस अवसर पर कीर्तिनगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र कुंवर, जेपी चंद, मुकेश भट्ट, प्रवीण रौथाण, विपिन भंडारी, देवेंद्र बलूनी व ठाकुर सिंह आदि उपस्थित थे।