{"_id":"5ad62a894f1c1b46098b513c","slug":"171523985033-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा केदार की यात्रा को केदारघाटी के बाजारों में तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा केदार की यात्रा को केदारघाटी के बाजारों में तैयारियां शुरू
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। 29 अप्रैल से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा को लेकर केदारघाटी के बाजारों में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। व्यवसायी प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई कर रंग-रोगन में जुटे हैं। साथ ही दुकानदार भी जरूरी सामग्री का भंडारण कर रहे हैं।
गुप्तकाशी, मैखंडा, फाटा, सोनप्रयाग और गौरीकुंड में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर रंग-रोगन किया जा रहा है। होटल, रेटोरेंट, दुकान मालिक/संचालक अपने प्रतिष्ठानों में बिजली, पानी, शौचालय की व्यवस्था कर रहे हैं। होटल व्यवसायी राजेंद्र सिंह नेगी, आलोक बगवाड़ी, माधव कर्नाटकी, मनोज पांडे, रवि पांडे और मुकेश कुकरेती आदि का कहना है कि इस वर्ष यात्रा बेहतर चलने की उम्मीद है। व्यापार संघ गुप्तकाशी के अध्यक्ष अनसूया प्रसाद भट्ट व व्यापार संघ फाटा के अध्यक्ष दिनेश उनियाल ने कहा कि यात्रियों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने शासन, प्रशासन और विभागों से केदारघाटी के बाजारों में यात्राकाल में नियमित बिजली, पानी की सप्लाई और पर्याप्त शौचालय इंतजाम और उचित पार्किंग व्यवस्था की मांग की।