{"_id":"5980af1c4f1c1b0e468b45be","slug":"171501605660-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोट तल्ला में प्रवेश लेने के दिन नए बच्चे करते पौधारोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोट तल्ला में प्रवेश लेने के दिन नए बच्चे करते पौधारोपण
Updated Tue, 01 Aug 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लॉक का दूरस्थ राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोट तल्ला के नन्हे बच्चे पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नई मिसाल पेश कर रहे हैं। कक्षा 1 और 2 में प्रवेश लेने वाले नौनिहाल प्रवेश लेने के दिन स्कूल परिसर में पौधरोपण करते हैं। बच्चे ही इन पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी लेते हैं। पौधों का नाम भी रोपण करने वाले छात्र-छात्रा के नाम पर रखा जाता है।
रानीगढ़ पट्टी के कोट तल्ला गांव में स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय पठन-पाठन के साथ पर्यावरण के क्षेत्र में भी सराहनीय कार्य कर रहा है। यहां तैनात शिक्षक सत्येंद्र भंडारी ने वर्तमान सत्र में विद्यालय में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं से पौधों का रोपण कराया है, जिनका नाम बच्चों के नाम पर रखा गया है। अभी तक यहां कक्षा एक व दो में 8 नए प्रवेश हो चुके हैं। इन बच्चों ने विद्यालय में संतरा, रातरानी, मोरपंखी, चमेली आदि पौधों का रोपण किया है। एसएमसी अध्यक्ष दिनेश चंद्र चौधरी का कहना है कि एकल शिक्षक के बावजूद शिक्षक भंडारी जहां बच्चों को स्वयं के संसाधनों से खरीदे लैपटॉप से पठन-पाठन करवा रहे हैं। वहीं, नर्सरी उत्पादन और पौधारोपण से उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं। अभिभावक शशि देवी, विशाम्बरी देवी, उषा देवी, भादी देवी, सुनीता देवी, माला देवी ने बताया कि बीते तीन, चार वर्षो से विद्यालय के माहौल में जो परिवर्तन आया है, उसके पीछे शिक्षक भंडारी की अहम भूमिका है।
नए भवन में शुरू हुईं कक्षाएं
रुद्रप्रयाग। राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोट तल्ला नए भवन में संचालित होने लगा है। वर्ल्ड बैंक द्वारा एक करोड़ से अधिक धनराशि से बनाए गए भवन में दो हॉल, एक बरामदा, एक प्रधानाध्यापक कक्ष बनाया गया है। साथ बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग दो टायलेट बनाए गए हैं। भवन की दीवारों व दरवाजों पर पर्यावरण संरक्षण से संबंधित स्लोगन व चित्र उकेरे गए हैं।
विज्ञापन
इनका कहना है -
राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोट तल्ला में शिक्षक सत्येंद्र भंडारी शिक्षा के साथ पर्यावरण के क्षेत्र में नई मिसाल पेश कर रहे हैं। वहां स्कूली बच्चे भी जागरूक हैं। अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी भंडारी से प्रेरणा लेनी चाहिए। - डा. विद्याशंकर चतुुर्वेदी, डीईओ बेसिक, रुद्रप्रयाग