फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   जनता दरबार में दर्ज 24 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

जनता दरबार में दर्ज 24 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

Mon, 31 Jul 2017 10:30 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
जनता दरबार में दर्ज 24 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। तहसील दिवस पर सोमवार को 75 फरियादी पहुंचे, जिनमें से 24 की समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के एक सप्ताह के भीतर निस्तारण के लिए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

डीएम मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में पुराने विकास भवन में जनता दरबार आयोजित किया गया। जनता दरबार में पहुंची फरियादी तिलणी निवासी कुशाल सिंह नेगी ने बताया कि उनके घर के आंगन में लगे विद्युत पोल पर करंट दौड़ रहा है। इस पर डीएम ने ऊर्जा निगम को तत्काल जांच के आदेश दिए। वहीं फेगू निवासी कमला देवी ने बारिश से पुस्ता ढहने से आवासीय भवन को पैदा हुए खतरे की शिकायत की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग में तैनात उपनल कर्मचारियों ने नौ माह से वेतन भुगतान न होने की शिकायत की। तल्लानागपुर विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूर्ण सिंह नेगी ने क्षेत्र मेें सड़क, स्वास्थ्य, पेजयल आदि बुनियादी समस्याओं से ग्रामीणों को हो रही दिक्कतों से डीएम को अवगत कराया। जिला पंचायत सदस्य आशा डिमरी ने डुंगरा-सौराखाल पैदल मार्ग बनाने की मांग की। साथ ही तिलवाड़ा-सौराखाल मोटरमार्ग के क्षतिग्रस्त होने से रसोई गैस न पहुंचने की शिकायत की। इस मौके पर डीएफओ राजीव धीमार, सीडीओ डीआर जोशी, एसडीएम सदर मुक्ता मिश्र समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed