{"_id":"5c507e41bdec224ca34906ab","slug":"161548779073-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कीइंग प्रशिक्षण के लिए 10 युवाओं का दल औली रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कीइंग प्रशिक्षण के लिए 10 युवाओं का दल औली रवाना
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रशासन और पर्यटन विभाग ने योजना तैयार की है। इसी के तहत 10 युवाओं को सात दिवसीय स्कीइंग प्रशिक्षण के लिए औली भेजा गया है, जिन्हें डीएम मंगेश घिल्डियाल और जिला पंचायत सदस्य मीना पुंडीर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मंगलवार को विभागीय कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि जनपद में साहसिक खेलों की अपार संभावनाएं हैं। यहां ट्रैकिंग के साथ-साथ स्कीइंग के लिए बेहतरीन स्कोप हैं। अलकनंदा और मंदाकिनी नदी में बोटिंग, राफ्टिंग, क्नोइंग प्रतियोगिता की जा सकती है। इन साहसिक खेलों के जरिए पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही स्वरोजगार से भी जोड़ा जा सकता है। जिला पंचायत सदस्य मीना पुंडीर ने कहा कि कपाट बंद होने के बाद पहाड़ी इलाकों में पर्यटकों की गतिविधियां थम जाती हैं, इसलिए साहसिक खेलों के जरिए शीतकाल में देश-विदेश के पर्यटकों को लाया जा सकता है। इस मौके पर साहसिक खेल अधिकारी सुशील नौटियाल ने वर्षभर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के साथ ही भावी संभावनाओं के बारे में बताया। इसके बाद डीएम व जिला पंचायत सदस्य द्वारा स्कीइंग प्रशिक्षण के लिए दस सदस्यीय युवाओं के दल को औली के रवाना किया गया। प्रशिक्षण के उपरांत इन युवाओं को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना के तहत लाभाविंत किया जाएगा, जिसके बाद ये यहां आने वाले पर्यटकों को स्कीइंग के गुर सिखा सकेंगे और अपनी आजिविका को मजबूत कर पाएंगे। दल में चिरबटिया, चोपता, मक्कू, पाब-जगपुड़ा, सारी आदि गांवों के युवा शामिल हैं। इस मौके पर पर्यटन अधिकारी पीके गौतम, जीएमवीएन के आरएम पीएल कवि, वाईके पुंडीर, विक्रम चौहान आदि मौजूद थे।