फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   कैंसर को मात देकर फिर जनता के बीच पूर्व विधायक लौटी शैला

कैंसर को मात देकर फिर जनता के बीच पूर्व विधायक लौटी शैला

Thu, 22 Nov 2018 10:39 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
कैंसर को मात देकर फिर जनता के बीच पूर्व विधायक लौटी शैला

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। कैंसर के इलाज से स्वस्थ होकर लौटी केदारनाथ की पूर्व विधायक शैलारानी रावत ने बाबा केदार और शुभ चिंतकों का आभार जताया है। उन्होंने कहा, पौने दो वर्ष तक बीमारी से लड़ने के बाद उन्हें पुनर्जन्म मिला है।
बृहस्पतिवार को देहरादून से यहां पहुंची पूर्व विधायक का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। केदारघाटी, कालीमठ क्षेत्र सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने उनसे भेंट की। जनता से मिले इस अपार स्नेह को देख शैला भावुक हो गईं। उन्होंने कहा ‘आप लोगों के स्नेह और शुभकामनाओं से मैं यहां पर खड़ी हूं’। उन्होंने बताया कि आपदा के बाद त्रियुगीनारायण में फिसलने से उनको लगी अंदरूनी चोट ने कैंसर का रूप ले लिया था, जो थर्ड स्टेज पर पहुंच गया था। उन्हें पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव परिणाम से दो दिन हुए तेज दर्द के बाद बीमारी का पता लग पाया था। उन्होंने जीने की उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन बाबा केदार का आशीर्वाद और जिलेवासियों की शुभकामनाओं ने मुझे जीने का नया हौसला दिया। जनता ने मेरा हर कदम पर साथ दिया है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि केदारनाथ आपदा प्रभावितों की मदद और उन्हें रोजगार दिलाने के साथ मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। तिलवाड़ा, सिल्ली और अगस्त्यमुनि में भी पूर्व विधायक का स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा के वाचस्पति सेमवाल, अजय सेमवाल, शकुंतला पुष्पवाण, ममता नौटियाल, देवेश्वरी देवी, डॉ. हेमा पुष्पवाण, प्रदीप बगवाड़ी, माधो सिंह नेगी, संगीता नेगी, अरूणा बेंजवाल, रमेश बेंजवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंसर पीड़ितों की करूंगी मदद
पूर्व विधायक शैलारानी रावत ने कहा कि वे कैंसर पीड़ितों की हरसंभव मदद करेंगी, साथ ही स्थानीय स्तर पर महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाएंगी। कहा, कैंसर जैसी बीमारी का समय पर पता नहीं चलता है। इस तरह की समस्या किसी के सम्मुख नहीं आए, इसके लिए गांव-गांव में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed