फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   मद्मेश्वर मेला तैयारियों पर हुई चर्चा, 24 से होगा शुरू

मद्मेश्वर मेला तैयारियों पर हुई चर्चा, 24 से होगा शुरू

Fri, 16 Nov 2018 10:39 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
मद्मेश्वर मेला तैयारियों पर हुई चर्चा, 24 से होगा शुरू
ऊखीमठ। द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की डोली के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर आगमन पर 24 नवंबर से तहसील मुख्यालय पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले की तैयारियों के संबंध में प्रशासन, मेला समिति व जनप्रतिनिधियों ने बैठक कर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। मेले में खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ छात्र-छात्राओं, लोक कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होंगी।
विज्ञापन

एसडीएम गोपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में 24 नवंबर से शुरू होने वाले मेले के कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। पहले दिन स्कूली बच्चों के कार्यक्रम प्रमुख होंगे। जबकि 25 को द्वितीय केदार की डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी। इस दौरान महिला मंगल दलों के कार्यक्रम होंगे। जबकि 26 नवंबर को पुरस्कार वितरण के साथ मेले का समापन होगा। इस मौके पर सर्व सम्मति से आनंद सिंह रावत को मेला समिति का अध्यक्ष चुना गया। एसडीएम चौहान ने बताया कि मेले में विभागों द्वारा स्टाल लगाकर मेलार्थियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने थानाध्यक्ष होशियार सिंह पंखोली को मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम केदारनाथ विनोद कुमार, तहसीलदार जयवीर राम बधाणी, रीता पुष्पवाण, संतलाल शाह, प्रकाश रावत, महावीर सिंह रावत, मीना पुंडीर, जगतराम सेमवाल, कुशाल सिंह नेगी, नवदीप सिंह नेगी, दिनेश तिवारी, रेखा रावत, देवी प्रसाद तिवारी, दिलवर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed