फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   श्रीमद भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म पर निकाली झांकी

श्रीमद भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म पर निकाली झांकी

Fri, 16 Nov 2018 10:39 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
श्रीमद भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म पर निकाली झांकी
ऊखीमठ। तुंगनाथ घाटी के ग्राम पंचायत सारी में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन श्रीकृष्ण जन्म लीला की कथा सुनाई गई। इस मौके पर भव्य झांकी भी निकाली गई। 60 वर्ष के बाद आयोजित हो रहे धार्मिक अनुष्ठान में कथा का वाचन करते हुए व्यास आचार्य लंबोदर प्रसाद मैठाणी ने कहा कि भगवान ने मानव जाति की सुरक्षा के लिए समय-समय पर अवतार लिए। कहा कि कृष्ण जन्म में भगवान की लीलाएं अनोखी रहीं हैं। जब-जब धरती पर पाप का बोझ बढ़ा है, तब-तब भगवान ने अवतार लेकर पापों का नाश किया है। इससे पूर्व आचार्य भूपेंद्र प्रसाद मैठाणी की अगुवाई में 11 पुजारियों ने सभी पूजाएं संपन्न कराई। कथा सुनने के लिए उषाड़ा, फाफंज बरसाल, दिल्मी, रौडू, ऊखीमठ, पठाली, रांसी, उनियाणा, मनसूना, हुड्डू, दैड़ा आदि गांवों के लोग अनुष्ठान में शामिल हो रहे। ग्राम प्रधान धनश्याम लाल ने बताया कि 18 नवंबर को जल कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य जसवीर नेगी, मुरली सिंह नेगी, रघुवीर सिंह नेगी, बलवंत नेगी, दिलवर नेगी, दर्शन भट्ट, भगत सिंह, विकम सिंह, वंशिधर नौटियाल समेत भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed