फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   मानसून सीजन में बिजली, पानी, सड़क, संचार व्यवस्था रखें सुचारू: सीएम-compat

मानसून सीजन में बिजली, पानी, सड़क, संचार व्यवस्था रखें सुचारू: सीएम-compat

Wed, 01 Aug 2018 10:45 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
मानसून सीजन में बिजली, पानी, सड़क, संचार व्यवस्था रखें सुचारू: सीएम-compat

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मानसून सीजन में सरकारी परिसंपत्तियों को हुए नुकसान और प्रभावितों को दी जाने वाली राहत राशि के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने जनपद रुद्रप्रयाग में आपदा के न्यूनीकरण के लिए किए गए इंतजामों पर संतोष जताया। उन्होंने पेयजल, सड़क, बिजली और संचार सेवा को सुचारु रखने के लिए ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि जिले में मानसून से कुल 141 योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। इनमें जल निगम की चार, जल संस्थान की 53, लघु सिंचाई की आठ और राजकीय सिंचाई की 76 योजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा 306 पशु हानि, 21 भवन क्षतिग्रस्त और 44 हेक्टेयर भूमि पर बोई फसलों को नुकसान हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड और ऋषिकेश-बदरीनाथ भी बरसात से बाधित हो रहे हैं। प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल मशीनें भेजी जा रही हैं। जिले में हाईवे सहित संपर्क मार्गों को खोलने के लिए 42 मशीनें लगी हुई हैं। केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने सीएम को बताया कि कई स्थानों पर हाईवे व संपर्क मार्गों पर जो मशीनें लगाई गई हैं, उनका कार्य ठीक नहीं हैं। यहां तक कि ऑपरेटर द्वारा समय पर कोई रिस्पांस नहीं दिया जाता है। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed