{"_id":"5a0727fc4f1c1bc8678baae7","slug":"161510418428-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने चोपड़ा-उड़ामांडा मोटर मार्ग का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने चोपड़ा-उड़ामांडा मोटर मार्ग का किया निरीक्षण
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। डीएम ने पीएमजीएसवाई की ओर से निर्माणाधीन चोपड़ा-उडामांडा मोटर मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों की शिकायत पर कार्यदायी संस्था को निर्धारित डंपिंग जोन में मलबे को डंप करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान महड़ और ईशाला के ग्रामीणों ने कहा कि ठेकेदार द्वारा कटिंग कर मलबा इधर-उधर फेंका जा रहा है, जिससे ग्रामीणों के खेती को नुकसान पहुंचा राह है। साथ ही पैदल मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है। डीएम द्वारा विभागीय ईई आरसी उनियाल को मार्ग निर्माण में मानकों का पूरा ध्यान रखने और मलबे को बस्ती से दूर डंप करने के निर्देश दिए। इस पर ईई उनियाल ने बताया कि 17 किमी मार्ग का निर्माण किया जा रहा है, जिसके लिए 950 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं। कटिंग से एकत्र हुए मलबे को नियमित स्थान पर डंप किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जग्गी कांडई निवासी यशवंत सिंह ने बताया कि वे वन विभाग में चौकीदार तैनात हैं, लेकिन एक साल का मानदेय नहीं मिला। इस पर डीएम ने डीएफओ को शीघ्र मामले में कार्यवाही करने के निर्देश दिए।