{"_id":"5d03d3278ebc3e57c1003838","slug":"15605317404-rudrapryag-news71","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन से एसबीआई में कनेक्टविटी नहीं होने से कामकाज ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन से एसबीआई में कनेक्टविटी नहीं होने से कामकाज ठप
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। भारतीय स्टेट बैंक गुप्तकाशी शाखा में चार दिन से संचार सेवा ठप होने से बैंक कार्य भी नहीं हो पा रहा है। इस कारण यहां पहुंच रहे दूरस्थ गांवों के लोगों को बैंक पहुंचने के बाद बैरंग लौटना पड़ रहा है। साथ ही एटीएम भी कई दिनों से बंद पड़ा है।
गुप्तकाशी में संचालित एसबीआई की शाखा में 60 से अधिक गांवों के ग्रामीणों के खाते हैं। यहां चार दिनों से संचार सेवा ठप पड़ी है जिस कारण उपभोक्ताओं के बैंक कार्य नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में सबसे अधिक परेशानी दूरस्थ गांवों आ रहे बुजुर्ग पेंशनरों को झेलनी पड़ रही है। परमानंद अंथवाल ने बताया कि तीन दिन से बैंक पहुंच रहे हैं, लेकिन हर बार बैरंग लौटना पड़ रहा है। बैंक प्रबंधन समस्या निस्तारण तो दूर सही से बात करने को तैयार नहीं हैं। मस्तान सिंह नेगी, रघुवीर सिंह नेगी, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रदीप बगवाड़ी, दिनेश बगवाड़ी आदि का कहना है कि कालीमठ, ल्वारा, लमगौंडी सहित अन्य गांवों के लोगों को भी बैंक आकर बैरंग लौटना पड़ रहा है। एटीएम भी बंद पड़ा है, जिस कारण धनराशि भी नहीं निकाल पा रहे हैं। साथ ही यात्रियों को भी दिक्कत हो रही है। इस संबंध में शाखा प्रबंधक गौतम कुमार ने बताया कि चार दिन से इंटरनेट सेवा ठप होने से लेनेदेन सहित अन्य कार्य ठप पड़े हैं। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।