{"_id":"5bed9efabdec226d0679da01","slug":"151542299386-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच कर्मियों का देरी से आने पर मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच कर्मियों का देरी से आने पर मांगा स्पष्टीकरण
Updated Thu, 15 Nov 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
ऊखीमठ। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान तय समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने वाले पांच कर्मियों पर नाराजगी जताते हुए, प्रभारी चिकित्साधिकारी को स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।
औचक निरीक्षण पर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे डीएम ने सबसे पहले उपस्थिति पंजीकरण का निरीक्षण किया। साथ ही दवा स्टोर का जायजा लेते हुए प्रतिमाह के स्टॉक के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत करते हुए व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। इस दौरान अस्पताल के पांच कर्मियों के देरी से आने पर नाराजगी जताई। कहा, कि अधिकारी/कर्मचारी समय पर अपने कार्यालय में पहुंचे। अगर, दुबारा ऐसा हुआ तो सीधे निलंबित किया जाएगा। इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सचिन चौबे मौजूद थे।