{"_id":"5ad77beb4f1c1ba0098b52d2","slug":"151524071403-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने मोबाइल पर विषयों के वीडियो डाउनलोड करें शिक्षक : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने मोबाइल पर विषयों के वीडियो डाउनलोड करें शिक्षक : डीएम
Updated Wed, 18 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने शिक्षकों को अपने मोबाइल पर भूगोल, हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान आदि विषयों से संबंधित वीडियो डाउलनोड करने के निर्देश दिए हैं, जिससे कक्षाओं में छात्र-छात्राओं को पढ़ाने में आसानी हो।
विभागीय अधिकारियों व विद्यालय प्रबंधन के साथ हुई बैठक में डीएम ने जीआईसी रामपुर, नारायणकोटी, बसुकेदार, खुमेरा, मनसूना व अगस्त्यमुनि में संचालित हो रही ऑफलाइन क्लासेस की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों में आईआईटी, नीट व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग ऑफलाइन क्लासेस के जरिए दी जा रही है। इसलिए विद्यालय प्रबंधन गंभीरता से ऑफलाइन क्लासेस के संचालन के साथ ही उसे दैनिक शैक्षणिक गतिविधि की तरह संचालित करे। इसके अलावा उन्होंने जीआईसी रुद्रप्रयाग में ऑनलाइन कोचिंग में घट रही छात्र संख्या को लेकर संबंधित प्रबंधन पर नाराजगी जताई। साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षक-अभिभावक संघ के माध्यम से छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए प्रेरित करें। कहा कि अगर छात्रों की संख्या इसी तरह से कम होती रही तो यहां से ऑनलाइन सिस्टम को जवाहर नवोदय विद्यालय में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इस मौके शिक्षाधिकारी माध्यमिक एलएस दानू, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी संजय नेगी व विद्यालयों के संबंधित अन्य शिक्षक मौजूद थे।