{"_id":"5a9592e84f1c1bb2208bba00","slug":"151519751912-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज, पीएमओ कार्यालय से केदारनाथ के कार्यो को देखेंगे पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज, पीएमओ कार्यालय से केदारनाथ के कार्यो को देखेंगे पीएम
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी सचिव भाष्कर खुल्बे, उत्तराखंड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार और पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने ड्रोन कैमरे से केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने 28 फरवरी को प्रधानमंत्री की ओर से पीएमओ कार्यालय से कार्यों का लाइव जायजा लेने की तैयारियों को लेकर प्रशासन को जरूरी निर्देश भी दिए।
मंगलवार को अपराह्न 3 से 3.45 बजे अधिकारियों द्वारा दिल्ली व देहरादून से लाइव केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया गया। उन्होंने केदारनाथ मंदिर परिसर के चौड़ीकरण, संगम से मंदिर तक पैदल मार्ग व एप्रोच मार्ग का कार्य देखा। इसके बाद मंदाकिनी नदी पर सरस्वती नदी पर निम व मंदाकिनी नदी पर सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों का ड्रोन कैमरा वीडियो के जरिए जायजा लिया। इस दौरान पीएम के निजी सचिव सहित सीएस और कमिश्नर गढ़वाल ने डीएम मंगेश घिल्डियाल से बातचीत कर जरूरी जानकारी भी ली। उन्होंने मौसम को देखते हुए निर्माण कार्यों में जरूरी ऐतिहात और मजदूरों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। इधर, डीएम ने बताया कि अधिकारियों द्वारा लाइव निरीक्षण के दौरान पुनर्निर्माण कार्यों के प्रति संतोष जताया गया है। बताया कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएमओ कार्यालय से ड्रोन कैमरा के वीडियो के जरिए कार्यों का निरीक्षण करेंगे। प्रशासनिक स्तर पर कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर दी गई है।
केदारनाथ में सुहावना रहा मौसम
रुद्रप्रयाग। मंगलवार को केदारनाथ धाम में सुबह से शाम तक मौसम सुहावना रहा। इस दौरान बादलों और सूरज के बीच आंखमिचौली भी होती रही। धाम में तैनात पुलिस चौकी प्रभारी बिपिन चंद्र पाठक ने बताया कि बीते दो दिन के सुहावने मौसम और चटक धूप से मंदिर परिसर सहित केदारपुरी में बर्फ तेजी से पिघली है। अब, यहां आधा से पौन फीट बर्फ रह गई है। इधर, रुद्रप्रयाग सहित जनपद के अन्य क्षेत्रों में दिनभर चटक धूप खिली रही।