{"_id":"5985f8394f1c1b9b6d8b4abd","slug":"151501952057-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के भविष्य सुधारने की कला शिक्षकों के पास : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के भविष्य सुधारने की कला शिक्षकों के पास : डीएम
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने शिक्षा स्तर के उन्नयन के लिए शासकीय एवं अर्द्धशासकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि विज्ञान व प्रौद्योगिकी के माध्यम से शिक्षण कार्यों को रुचिकर बनाया जा सकता है, जिससे छात्र-छात्राओं को विषय वस्तु अधिक समझ में आएगी। कहा कि निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावकों की बैठक प्रत्येक माह होनी चाहिए। अभिभावकों की जिज्ञासा व सहयोग से ही शिक्षा स्तर में सुधार आएगा। उन्होंने बेहतर शिक्षा देने वाले पांच टॉप विद्यालयों को सम्मानित करने की बात भी कही। इस मौके पर सीईओ सीएन काला, डीईओ माध्यमिक एलएस दानू सहित सभी माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य मौजूद थे।