{"_id":"5c8bd87cbdec22140e106f4c","slug":"141552668796-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। केदारघाटी के जामू गांव में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। सुमित का डेढ़ वर्ष पूर्व विवाह हुआ था और अभी पत्नी मायके गई हुई थी। घटना के बाद से घर में मातम पसरा है।
थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि 14 मार्च को सूचना मिली कि जामू गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंचे तो सुमित उर्फ शंभू प्रसाद अंथवाल (35) पुत्र मित्रानंद अंथवाल का शव कमरे में पंखे की कुंडी से रस्सी के सहारे लटका हुआ था। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। परिजनों के हवाले से थानाध्यक्ष ने बताया कि सुबह बजे सुमित नाश्ता करने के बाद कमरे में चला गया था। दोपहर को जब परिजनों ने उसे भोजन के लिए आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया, तो सुमित पंखे की कुंडी से रस्सी के सहारे लटका मिला।