फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   भगवान साणेश्वर महाराज दिवारा यात्रा से मूल स्थान लौटे

भगवान साणेश्वर महाराज दिवारा यात्रा से मूल स्थान लौटे

Fri, 25 Jan 2019 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
भगवान साणेश्वर महाराज दिवारा यात्रा से मूल स्थान लौटे

विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। भगवान साणेश्वर महाराज चतुर्थ चरण की दिवारा यात्रा में 35 से अधिक गांवों का भ्रमण कर अपने मूल मंदिर सिल्ला गांव पहुंच गए हैं। इस मौके पर ग्रामीणों ने आराध्य को सामूहिक अर्घ्य लगाया और पूजा-अर्चना की। आगामी मई माह में मंदिर में भव्य महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

बीते वर्ष 14 दिसंबर से चतुर्थ चरण की दिवारा यात्रा पर निकले भगवान साणेश्वर महाराज ने 40 दिनों में 35 से अधिक गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान आराध्य ने भक्तों के घर-घर पर जाकर उनकी कुशलक्षेम पूछी और उनके दुखों का निवारण भी किया। यात्रा के दौरान महाराज बावई गांव में दस दिनों तक रहे। इसके अलावा उन्होंने सिल्ला, गदनू, धरियांज, किरोड़ा, मरोड़ा, मुन्नादेवल, चाका, फलाटी, अगस्त्यमुनि, सिल्ली, सौड़ी, गबनी, डोभा, रुमसी, भौंसाल, चौंड, भट्टगांव आदि गांवों का भी भ्रमण किया। दिवारा यात्रा समिति के अध्यक्ष वीरपाल सिंह रावत और पुजारी अरविंद पुरोहित ने बताया कि भगवान साणेश्वर महाराज यात्रा पूरी कर अपने मूल मंदिर में प्रवेश कर चुके हैं। आगामी मई माह में मंदिर में भव्य महायज्ञ के बाद आराध्य गर्भगृह में विराजमान होंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर जल्द समिति की बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed