{"_id":"5b6c794e4f1c1b54638b73ec","slug":"141533835598-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानीय उत्पादों के विपणन के लिए की जा रही बाजार की व्यवस्था : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानीय उत्पादों के विपणन के लिए की जा रही बाजार की व्यवस्था : डीएम
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। जिलाधिकारी ने अगस्त्यमुनि के गिवाला गांव में संजीवनी स्वायत्त सहकारिता संघ के नव निर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस भवन में महिला समूहों के स्थानीय उत्पादों के लिए विक्रय केंद्र की भी व्यवस्था की गई है।
गिंवाला गांव में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे डीएम मंगेश घिल्डियाल ने नव निर्मित भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने भवन में बनाए गए कार्यालय, सभागार व विक्रय केंद्रों का भी निरीक्षण किया, जिसमें महिला समूहों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न स्थानीय उत्पाद व कृषि यंत्र विक्रय के लिए रखे गए थे। उन्होंने सभी की जानकारी जुटाई। इसके बाद ग्रामीणों व महिलाओं को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि महिला समूहों द्वारा उत्पादित किए गए कृषि उत्पादों के विपणन के लिए वृहद स्तर पर बाजार मुहैया करवाए जाने की व्यवस्था की जा रही है। कहा कि ग्रामीण अपने खेतों में पारंपरिक के अलावा आधुनिक तकनीकी का भी उपयोग करें। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार द्वारा चलाई जा रही गंगा गाय योजना का लाभ लेने की अपील करते हुए कहा कि इससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे। हमें खाद्यान्न, सब्जी व दुग्ध के लिए मैदानी क्षेत्रों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। टाटा ट्रस्ट के उपक्रम हिमोत्थान सोसायटी की सहकारिता प्रबंधक सुमित्रा चौहान, रघुवीर सिंह नेगी, निदेशक मंडल की अध्यक्ष सुखदेई देवी ने जिलाधिकारी को विभिन्न जानकारियां दी। इस मौके पर सुखदेई, कमला राणा, लक्ष्मी देवी, सचिता देवी, सुषमा देवी, भ्युराज सिंह समेत 94 स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने शिरकत की।