फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   14 child scientists selected for the district level.

Rudraprayag News: 14 बाल वैज्ञानिकों का जिला स्तर के लिए चयनित

Fri, 11 Sep 2026 04:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 11 Sep 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
14 child scientists selected for the district level.
फोटो -------
विज्ञापन


गुप्तकाशी। द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गुप्तकाशी में हुई। प्रतियोगिता में 25 विद्यालयों के करीब 90 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। लिखित एवं मौखिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी के आधार पर सात जूनियर और सात सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों का जिला स्तर के लिए चयन हुआ।

सीनियर वर्ग में पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राइंका गुप्तकाशी के आदित्य और अभिषेक, राइंका नारायणकोटी के आरव और प्रियम्वत, जेवीएनएस गुप्तकाशी के ईशान्त सेमवाल, राइंका ऊखीमठ के दीक्षान्त तथा एसवीएम गुप्तकाशी के निकेश चयनित हुए। जूनियर वर्ग में राइंका ऊखीमठ की आइशा और सौम्या, एनएसीए गुप्तकाशी के अविरल, जेवीएनएस गुप्तकाशी की तृषा, राइंका लमगौंडी की अनुष्का तथा एसवीएम गुप्तकाशी की जिज्ञासा ने जिला स्तर के लिए जगह बनाई। अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता 18 सितंबर को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि में आयोजित होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed