{"_id":"5bf82be2bdec224160711078","slug":"131542990818-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वितीय केदार मद्महेश्वर पहुंचे रांसी, आज गिरीया में करेंगे विश्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वितीय केदार मद्महेश्वर पहुंचे रांसी, आज गिरीया में करेंगे विश्राम
Updated Fri, 23 Nov 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊखीमठ। द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की चल उत्सव विग्रह डोली शुक्रवार को गौंडार गांव से अपने दूसरे पड़ाव राकेश्वरी मंदिर रांसी गांव पहुंची। शनिवार को डोली गिरिया गांव में विश्राम करेगी, जबकि 25 नवंबर को द्वितीय केदार अपने शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान होंगे। आगामी छह माह तक श्रद्धालु आराध्य की यहीं पूजा-अर्चना करेंगे।
शुक्रवार को प्रात: 7 बजे गौंडार गांव में हक-हकूकधारी ग्रामीणों ने भगवान मद्महेश्वर को सामूहिक अर्घ्य लगाया। मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग ने बाबा का शृंगार कर उन्हें भोग लगाया और आरती उतारी। प्रात: 9.45 बजे भक्तों के जयकारों के साथ भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह डोली ने शीतकालीन गद्दी स्थल के प्रस्थान किया। अपने आराध्य को गांव की सीमा तक छोड़ने पहुंचे लोग भावुक हो उठे। 6 किमी का पैदल सफर तय कर सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ डोली दोपहर बाद 2 बजे रांसी गांव स्थित प्राचीन राकेश्वरी मंदिर पहुंची। यहां भक्तों ने डोली का भव्य स्वागत किया। यहां मंदिर की परिक्रमा के बाद डोली परिसर में विराजमान हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने आराध्य को सामूहिक अर्घ्य लगाया। मंदिर के पुजारी व मुख्य पुजारी ने सामूहिक रूप से देवता की आरती उतारी। रात को मंदिर में महिला मंगल दल व युवक मंगल दल रांसी ने भजन-कीर्तन का आयोजन किया। साथ ही मां राकेश्वरी देवी और द्वितीय केदार की विशेष पूजा भी की। 25 नवंबर को भगवान मद्महेश्वर की डोली ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान होगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रूप सिंह नेगी, डोली प्रभारी अनूप पुष्पवाण, विनोद बर्तवाल, मंदिर समिति के सदस्य शिव सिंह रावत, बबलू जंगली और अनूप रावत सहित अन्य लोग मौजूद थे।
ओंकारेश्वर मंदिर की सजावट जोरों पर
ऊखीमठ। द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के शीतकालीन गद्दी स्थल आगमन पर बीकेटीसी की ओर से ओंकारेश्वर मंदिर को फूल-मालाओं से भव्य रूप से सजाया जा रहा है। कार्याधिकारी एनपी जमलोकी ने बताया कि 10 क्विंटल फूलों से मंदिर को सजाया जा रहा है।
विज्ञापन
तीन दिवसीय मद्महेश्वर मेला आज से
ऊखीमठ। तीन दिवसीय मद्महेश्वर मेला 25 नवंबर से शुरू हो रहा है। जीआईसी ऊखीमठ के मैदान में मेला का शुभारंभ केदारनाथ धाम के रावल भीमांशकर लिंग करेंगे। तहसील प्रशासन व नगर पंचायत के सहयोग से होने वाले मेले में कई कार्यक्रम होंगे। एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि मेला की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
मेलाध्यक्ष आनंद सिंह रावत व सचिव प्रकाश सिंह ने बताया कि मेले में ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता भी रखी गई है। विजेता टीम को नकद धनराशि के साथ ट्रॉफी भी भेंट की जाएगी। मेला के दूसरे दिन स्व. महेश चंद्र तिवारी एवं स्व. कुलभूषण अवस्थी मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता भी होगी। आयोजक देवी प्रसाद तिवारी ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को चल वैजयंती ट्रॉफी और नकद धनराशि दी जाएगी।