{"_id":"5bed9ef7bdec22342b7fa68e","slug":"131542299383-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर फटने से घर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलिंडर फटने से घर में लगी आग
Updated Thu, 15 Nov 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
जखोली। ग्राम पंचायत त्यूंखर गांव में रसोई गैस सिलिंडर फटने से छह कमरों के आवासीय भवन को व्यापक नुकसान हुआ है। मकान में तीन परिवार रहते करते थे। दुर्घटना में घर के अंदर रखा राशन, कपड़े सहित अन्य जरूरी सामग्री आग में जलकर नष्ट हो गई है।
बृहस्पतिवार शाम चार बजे विमला देवी पत्नी वसंत सिंह रसोई में गई और जैसे ही उसने गैस जलाई, लाइटर की चिंगारी से कमरे में आग लग गई। आग देख महिला चिल्लाते हुए बाहर दौड़ गई। परिजन व आसपास के लोग जबतक आग बुझाने का प्रयास करने की सोचते आग ने पूरे मकान को अपने आगोश में ले लिया। कुछ ही देर में सिलिंडर फटने से धमाका और मकान की छत भी फट गई। घटना के वक्त घर में महिला अकेली थी। घर के अंदर रखा राशन, कपड़े व अन्य सामान जलकर राख हो गया। ग्राम प्रधान विक्रम लाल व ग्रामीण रामरतन सिंह पंवार ने बताया कि आवासी मकान वसंत सिंह, पंचम सिंह और सुंदर सिंह का संयुक्त पुश्तैनी मकान था। घटना में तीनों लोगों के कमरों को नुकसान पहुंचा है। इस संबंध में तहसील प्रशासन को सूचना दे दी गई है।