{"_id":"5b9d3b1d867a55013061b7ea","slug":"131537030941-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगातल झूला पुल से महिला ने नदी में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगातल झूला पुल से महिला ने नदी में लगाई छलांग
Updated Sat, 15 Sep 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलवाड़ा। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर स्थित गंगतल के नव निर्मित झूला पुल से एक महिला ने मंदाकिनी नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन महिला का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
दोपहर करीब सवा दो बजे बीना देवी (38) पत्नी महावीर सिंह अपने घर से झूला पुल पर पहुंची। कुछ देर पुल पर रुकने के बाद उसने मंदाकिनी में छलांग लगा दी। पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने बताया कि सूचना पर चौकी पुलिस व एसडीआरएफ के जवानों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों द्वारा खोजबीन की जा रही है। पुलिस का कहना है कि महिला के नदी में छलांग लगाने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। इस संबंध में परिजनों से प्रारंभिक बातचीत की जा रही है।