{"_id":"5b82defa42c79246695cd8ca","slug":"131535303418-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर किशोरी से शारीरिक संबंध बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर किशोरी से शारीरिक संबंध बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार-compat
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। शादी का झांसा देकर किशोरी से शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। आरोपी शादीशुदा बताया जा रहा है।
थानाध्यक्ष सुबोध ममगाईं ने बताया कि एक माह पूर्व क्षेत्र की किशोरी द्वारा दी गई तहरीर के बाद से एसआई सुषमा रावत के नेतृत्व में गठित टीम मामले की जांच में जुटी थी। बीते शनिवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी अरविंद सिंह पंवार निवासी धारकोट-तैला को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक किशोरी की सोशल मीडिया के माध्यम से अरविंद से दोस्ती हुई थी। तब, उसने स्वयं अपने को सेना में बताया। वह, किशोरी को घुमाने भी ले गया, जहां शादी का झांसा देकर उसने उससे शारीरिक संबंध बनाए। किशोरी गर्भवती हो गई। उसने आरोपी युवक को यह बात बताई, तो आरोपी ने अपना फोन स्विच ऑफ कर दिया था। ब्यूरो