{"_id":"59e387364f1c1bee688b5d4f","slug":"131508083510-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल वेदर रोड़ सर्वेक्षण की खामियों को किया जाए दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल वेदर रोड़ सर्वेक्षण की खामियों को किया जाए दूर
Updated Sun, 15 Oct 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्त्यमुनि। ऑल वेदर रोड़ परियोजना से प्रभावित होने वाले व्यापारियों व भवन स्वामियों ने संघर्ष समिति के बैनर तले राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सर्वे में पाई गई खामियों को दूर करने की मांग की।
रविवार को प्रभावितों ने नगर में जुलूस -प्रदर्शन निकाला। इसके बाद क्रीड़ा मैदान में ऑल वेदर रोड प्रभावित संघर्ष समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विक्रम सिंह कंडारी ने कहा कि जनता विकास विरोधी नहीं है, लेकिन नुकसान न हो, इस संबंध में शासन, प्रशासन को सोचना चाहिए। कहा कि ऑल वेदर रोड पहाड़ के विकास में मील का पत्थर साबित हो सकती है, लेकिन जिस तरह से इसका सर्वेक्षण किया गया है, उससे कई परिवार व व्यापारी प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में परिवहन मंत्रालय भारत सरकार, पुन: सर्वेक्षण कर पूर्व में उपजी खामियों को दूर करें, जिससे लोगों को कम नुकसान हो। समिति के संयोजक रमेश बेंजवाल ने कहा कि शासन-प्रशासन से खामियों को दूर करने के बारे में बातचीत के बाद भी कई कार्रवाही नहीं हुई। मौके पर सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि 22 अक्तूबर को पुन: एक बैठक होगी, जिसमें भावी रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद प्रभावित भवन स्वामी व व्यापारियों ने केंद्र व राज्य सरकार सहित प्रशासन के विरुद्ध खेल मैदान से थाना तक नारेबाजी के साथ जुलूस निकाला। इस मौके पर शत्रुघन सिंह नेगी, पीडी सेमवाल, उमा प्रसाद भट्ट, वीरेंद्र दत्त सकलानी, मीर मोहम्मद, सुनील नेगी, मदन सिंह राणा समेत भारी संख्या में प्रभावित मौजूद थे। ब्यूरो