{"_id":"5980ae174f1c1bf80a8b4705","slug":"131501605399-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव व नगर में शौचालय विहीन परिवारों का करें चिन्हीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव व नगर में शौचालय विहीन परिवारों का करें चिन्हीकरण
Updated Tue, 01 Aug 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। स्वच्छ भारत मिशन के तहत डीएम मंगेश घिल्डियाल ने नगर पालिका व पंचायत के ईओ से अपने-अपने क्षेत्र में शौचालय विहीन परिवारों का चिह्निकरण कर शौचालय निर्माण के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि जिन लोगों के पास अपनी जमीन है और शौचालय नहीं है, उनका चिह्निकरण कर प्राथमिकता से शौचालय का निर्माण किया जाए। डीएम ने गांवों में सामुदायिक रूप से रहने वाले परिवारों के चिह्निकरण को भी कहा। यहां आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि कोई भी परिवार खुले में शौच न करे, इसके लिए नगर पालिका व नगर पंचायत को विशेष ध्यान देना होगा। बाजार व ग्रामीण क्षेत्रों में सभी परिवार व दुकानदारों से ढक्कन वाला कूड़ेदान रखने को कहा। डीएम ने नगर पालिका रुद्रप्रयाग, नगर पंचायत ऊखीमठ और अगस्त्यमुनि की प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा भी की। कहा कि योजना के तहत आवेदक से प्राप्त किए जाने वाले फार्मों की जांच में पारदर्शिता अपनाई जाए। अगर, कोई शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर संबंधित अधिशासी अधिकारी व अन्य कर्मचारी मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन