{"_id":"5bf042e2bdec226991726ac3","slug":"121542472418-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव में नए मतदाताओं की भूमिका होगी महत्वपूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव में नए मतदाताओं की भूमिका होगी महत्वपूर्ण
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। आज, निकाय चुनाव के तहत होने वाले मतदान को लेकर जिले की चार सीटों पर मतदाताओं में खासा उत्साह है। यहां कुल 13746 मतदाता अध्यक्ष के 13 व सभासद के 52 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस चुनाव में 15 फीसदी नए मतदाता पहली बार वोट देंगे। सबसे अधिक वोटर नगर पालिका रुद्रप्रयाग में 6031 व सबसे कम मतदाता 1926 नव गठित नगर पंचायत तिलवाड़ा में हैं।
वर्ष 1997 में जनपद गठन के बाद वर्ष 2002 में रुद्रप्रयाग पहली बार नगर पंचायत बना। इसके बाद वर्ष 2006 में पहली बार यह पालिका बना। इस वर्ष यहां 6031 मतदाता यहां अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इन वोटर में 3 सौ से अधिक मतदाता पहली बार वोट देंगे। उधर, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि व ऊखीमठ में दूसरी बार हो रहे निकाय चुनाव को लेकर वोटर में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां भी नए मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होने जा रही है।
रुद्रप्रयाग जनपद में चार निकाय सीटों के मतदान केंद्र
नगर पालिका रुद्रप्रयाग
राजकीय डिग्री कालेज रुद्रप्रयाग, राप्रावि पुनाड़, प्रावि खुरड़, प्रावि बेलणी, जीआईसी, पशु चिकित्सालय व जिला पंचायत कार्यालय।
नगर पंचायत तिलवाड़ा
राप्रावि रामपुर, राप्रावि गीड-भुतेर, राप्रावि तिलवाड़ा और पंचायत भवन मैठियाणा।
नगर पंचायत ऊखीमठ
राप्रावि ऊखीमठ, राप्रावि प्रेमनगर, राइंका ऊखीमठ और सरस्वती शिशु मंदिर।
अगस्त्यमुनि
राप्रावि धान्यूं, राप्रावि अमोठा, पीजी कालेज, राप्रावि बन्याड़ी, जीजीआईसी व जीआईसी।
जनपद के चार निकाय क्षेत्रों में अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक पूरे उत्साह के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान करें। मतदान आपका अमूल्य अधिकार है। उसका उपयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करें।
विज्ञापन
-- मंगेश घिल्डियाल, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग
मतदाता निडर व निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। वे अपने विवेक से अपने क्षेत्र के विकास की संभावनाओं को ध्यान में रखकर सुयोग्य प्रत्याशी को चुने। मतदाता किसी भी प्रकार के प्रलोभन में नहीं आए। अगर, उन्हें कोई परेशान करता है या प्रलोभन देने की कोशिश करता है, तो वे पुलिस से शिकायत कर सकते हैं। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-- पीएन मीणा, पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग