{"_id":"5b7311b342c79271f07f29de","slug":"121534267827-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेली टिकटों के नाम पर यात्रियों से धोखाधड़ी करने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेली टिकटों के नाम पर यात्रियों से धोखाधड़ी करने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार-compat
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा में हेली टिकटों की कालाबाजारी के मामले में एसआईटी ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने बताया कि इस वर्ष 15 मई को एसबी टूर एंड ट्रेवल्स के मालिक विजय सिंह राणा व उसके एजेंट प्रताप वेंकटा सुब्रह्मण्यम वारा प्रसाद द्वारा केदारनाथ यात्रा पर आए 33 यात्रियों के समूह को फाटा से केदारनाथ हेलीकॉप्टर से ले जाने के लिए निर्धारित किराए 2 लाख 30 हजार रुपये के अतिरिक्त 80 हजार रुपये की धनराशि की मांग की गई। यात्रियों ने पुलिस से इसकी शिकायत की थी। मामले में एसपी मीणा ने सीओ अभय कुमार सिंह व चौकी प्रभारी फाटा को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद हेलीपैड इंचार्ज की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस चौकी फाटा में अभियोग दर्ज किया गया। तब, पुलिस ने प्रताप वेंकटा सुब्रह्मण्यम वारा प्रसाद को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था। उसके पास से 50 हजार रुपये की धनराशि भी बरामद कर ली गई थी। एसबी टूर एंड ट्रेवल्स का मालिक विजय सिंह राणा तब से ही फरार चल रहा था, जिसे एसआईटी की टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है।