{"_id":"5b69d3834f1c1b75568b5c43","slug":"121533662083-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्यार्क-बरसूड़ी स्कूल के छत का बिम टूटा, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्यार्क-बरसूड़ी स्कूल के छत का बिम टूटा, बड़ा हादसा टला
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। राजकीय प्राथमिक विद्यालय क्यार्क-बरसूड़ी के भवन के बिम का बड़ा हिस्सा मंगलवार को भरभरा कर ढह गया। हादसे के वक्त ज्यादातर छात्र-छात्राएं मैदान में खेल रहे थे। जबकि शिक्षक बरामदे में बैठे थे। इसलिए बड़ा हादसा होने से टल गया, लेकिन इस घटना ने शिक्षकों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। जर्जर भवन कभी भी जमींदोज हो सकता है।
मंगलवार सुबह बारिश के चलते और भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए प्रधानाध्यापिका विजय चमोला व सहायक शिक्षक दीपक भट्ट ने सभी पांच कक्षाओं का संचालन बरामदे में कराया। 10.30 बजे मध्यांतर के समय 30 छात्र-छात्राएं मैदान में खेलने के लिए बाहर निकल गए। जबकि 14 बच्चे और शिक्षक बरामदे में बैठे रहे। इसी दौरान कमरे के अंदर से आई जोर की आवाज सुन बच्चे और शिक्षक कमरे की ओर दौड़े। अंदर छत के बिम का बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो रखा था। शिक्षक भट्ट ने कहा कि गनीमत रही कि सुबह बारिश और भवन की स्थिति को देखते कक्षाओं का संचालन बाहर किया। भवन कभी भी ढह सकता है। कहा, कि यहां कक्षाओं का संचालन खतरे से खाली नहीं है। बताया कि इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। दूसरी तरफ अभिभावक भी घटना के बाद से अपने बच्चों को लेकर चिंतित हैं। ग्राम प्रधान हर्षिला देवी ने विभाग से विद्यालय का तत्काल अन्यत्र संचालन की मांग की है। अमर उजाला ने बीते 1 अगस्त के अंक में स्कूल की बदहाली पर खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद बीते 4 अगस्त को आपदा प्रबंधन की टीम ने विद्यालय का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा की दृष्टि से भवन को अति संवेदनशील बताया था। साथ ही कक्षाओं का संचालन अन्यत्र का सुझाव दिया था। >>>>>>>>>>>
राप्रावि क्यार्क-बरसूड़ी के भवन का बिम क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। विद्यालय का सुरक्षित संचालन के लिए तत्काल व्यवस्था के प्रयास किए जा रहे हैं।
डा. विद्याशंकर चतुर्वेदी, डीईओ बेसिक