{"_id":"5b1c0e9c4f1c1bf16e8b7146","slug":"121528565404-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन से मॉकड्रिल के जरिए परखी मानसून सीजन की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन से मॉकड्रिल के जरिए परखी मानसून सीजन की तैयारियां
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। मानसून सीजन में आपदा तैयारियों को परखने के लिए प्रशासन के निर्देश पर जखोली ब्लाक के पांजणा गांव में मॉकड्रिल का आयोजन हुआ। शुक्रवार रात 8 से तड़के 3 बजे तक मॉकड्रिल चली। इसमें बादल फटने के बाद की स्थितियों के तहत बचाव, राहत कार्य किया गया और प्रभावितों को तत्काल मदद पहुंचाई गई।
मॉकड्रिल में पांजणा गांव के ग्राम प्रधान की ओर से गांव में बादल फटने की सूचना पर डीएम मंगेश घिल्डियाल, एसपी पीएन मीणा, एसडीएम देवमूर्ति यादव व तहसीलदार के नेतृत्व में रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचा। गांव का मार्ग बंद होने पर टीम पैदल ही गांव पहुंची। आईटीबीपी, होमगार्ड व राजस्व के कर्मचारियों ने प्रभावितों का रेस्क्यू किया। इस दौरान गांव से मार्ग और सहायता केंद्र तक पहुंचने की स्थितियों का जायजा लिया गया। डीएम घिल्डियाल ने बताया कि इस मॉकड्रिल के दौरान कुछ खामियां पाई गईं, जिन्हें जल्द दूर किया जाएगा। उन्होंने आपदा प्रबंधन तंत्र को और सक्रिय और समय पर सूचनाओं को संग्रहित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि अन्य तहसील मुख्यालयों पर भी जल्द मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन