फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   पूर्णाहुति व प्रसाद वितरण के साथ मठियाण माई की जात संपन्न

पूर्णाहुति व प्रसाद वितरण के साथ मठियाण माई की जात संपन्न

Mon, 26 Feb 2018 10:40 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
पूर्णाहुति व प्रसाद वितरण के साथ मठियाण माई की जात संपन्न
जखोली/तिलवाड़ा। जखोली ब्लाक के भरदार पट्टी के 11 गांवों के सहयोग से मठियाणाखाल में आराध्य देवी मां मठियाणा माई की नौ दिवसीय जात पूर्णाहुति व प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हो गई। इस मौके दर्शनों के लिए ध्याणियों व ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

सोमवार प्रात: 6 बजे पुजारी जगदीश प्रसाद नौटियाल ने आराध्य का जलाभिषेक किया। इसके उपरांत श्रृंगार कर पूजा की। वहीं, आचार्य शिव प्रसाद नौटियाल ने आराध्य की विशेष पूजा-अर्चना आरती कर मां भगवती को भोग लगाया। इस मौके पर गांवों में पहुंची ध्याणियों ने आराध्य की अपने परिवार के साथ पूजा-अर्चना कर श्रृंगार सामग्री व भेंट अर्पित की। मंदिर परिसर में क्षेत्र व गांवों की सुख-समृद्धि के लिए नौ दिवसीय महायज्ञ में 21 पुजारियों द्वारा जौ, तिल, घी, अक्षत आदि की पूर्णाहुति डाली गई। इसके उपरांत देव नृत्य में देवी-देवता अपने पश्वाओं पर अवतरित हुए। आराध्य ने भक्तों को आशीर्वाद दिया और पुन: 12वर्ष बाद बुलाने का वचन लिया। इस अवसर पर रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी व जिला पंचायत सदस्य आशा डिमरी ने भी मां मठियाणा माई का आशीर्वाद लिया। विधायक ने कहा कि मंदिर को तीर्थाटन से जोड़ने आने वाले समय में इसे और भव्यता प्रदान की जाएगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष रघुवीर सिंह कठैत से सफल आयोजन के लिए सभी 11 गांवों के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों का आभार जताया। इस मौके पर बेनी प्रसाद भट्ट, श्रीकृष्ण, ज्योति प्रकाश, दिवाकर दत्त, विष्णु प्रसाद, हर्षमणि सहित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed