{"_id":"5a3400704f1c1b686a8b9d96","slug":"121513357424-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने गोद लिए विद्यालय का जायजा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने गोद लिए विद्यालय का जायजा लिया
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने गोद लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय धारकोट का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को गणित, विज्ञान व सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे।
शुक्रवार को स्कूल पहुंचे डीएम ने पाया कि पंजीकृत 47 छात्र-छात्राओं में 46 उपस्थित हैं। सभी कक्षाओं का निरीक्षण करते हुए बच्चों को टॉफी, चाकलेट व पठन-पाठन संबंधित सामग्री वितरित की। डीएम ने बच्चों के साथ भोजन के बाद जूनियर हाईस्कूल का निरीक्षण भी लिया। यहां से डीएम धारकोट गांव पहुंचे और बस्ती के जीर्णशीर्ण पेयजल टैंक के पुनर्निर्माण को लेकर जलसंस्थान के ईई को निर्देश दिए। ग्रामीणों की बिजली, सिंचाई व अन्य समस्याओं के निस्तारण और गांव से विद्यालय के रास्ते पर मनरेगा के तहत सुरक्षा दीवार लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे।