फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ को साकार होता देख खुश नजर आए प्रधानमंत्री

ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ को साकार होता देख खुश नजर आए प्रधानमंत्री

Thu, 08 Nov 2018 10:41 PM IST
Updated Thu, 08 Nov 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ को साकार होता देख खुश नजर आए प्रधानमंत्री
केदारनाथ। डेढ़ वर्ष पहले जो केदारनाथ देखा था, वह अब बहुत बदला नजर आ रहा है। इस दिव्य धाम को लेकर जो सोच मेरे मन में थी, वह साकार होने लगी है। इसके लिए उत्तराखंड शासन के अधिकारियों व उनकी टीम को ढेरों बधाई। यह शब्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान कहे। उन्होंने कार्यों पर संतोष जताते हुए कहा कि कार्यों को पूरी संजीदगी के साथ बेहतर तरीके से किया गया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने मंदिर परिसर के विस्तार, उदक कुंड, 250 मीटर लंबे मंदिर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सीढ़ियों से लेकर किनारों पर किए गए कार्यों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मंदाकिनी व सरस्वती नदी के संगम के समीप निर्मित गोल चबूतरे की गोलाई से लेकर उसके आकार के बारे में अधिकारियों से पूछा और वहां बिछाए गए पत्थरों की जानकारी ली। इस दौरान मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर पर 13 हजार, मंदिर मार्ग पर 18700 और गोल चबूतरे पर 51 हजार कटवा पत्थर बिछाए गए हैं। मंदाकिनी नदी किनारे बन रही सुरक्षा दीवार और उसके ऊपर बन रहे आस्था पथ का भी प्रधानमंत्री ने एटीवी से जायजा लिया।
विज्ञापन


रंगोली रही मुख्य आकर्षण
केदारनाथ। गोल चबूतरे के मध्य में बनाई गई रंग-बिरंगी रंगोली मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। पीएम मोदी ने भी रंगोली की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed