{"_id":"5ba673f4867a557fe978641e","slug":"11537635316-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरसैंण राजधानी के लिए 2 अक्तूबर को होगी रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरसैंण राजधानी के लिए 2 अक्तूबर को होगी रैली
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। गैरसैंण स्थायी राजधानी की मांग के समर्थन में दो अक्तूबर को स्थायी राजधानी संघर्ष समिति रुद्रप्रयाग में रैली निकालेगी। इस दौरान भावी जनांदोलन की रूपरेखा भी तय की जाएगी।
स्थायी राजधानी संघर्ष समिति के अध्यक्ष मोहित डिमरी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि अब स्थायी राजधानी के लिए आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। दो अक्तूबर को रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी साथ ही गैरसैंण राजधानी बनाने और पहाड़ बचाने के लिए रुद्रप्रयाग में रैली निकाली जाएगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप बगवाड़ी ने कहा कि सभी संघर्षशील ताकतों को एक होकर संघर्ष करना पड़ेगा। वक्ताओं ने कहा कि पहाड़ी राज्य की मूल अवधारणा तभी पूरी होगी, जब गैरसैंण को राजधानी बनाया जाएगा। बैठक में ज्योतिष चंद्र डोभाल, केशव नौटियाल, शैलेंद्र गोस्वामी, अनिल सिंह रावत और योगेश आदि मौजूद थे।