{"_id":"5b69d36a4f1c1b096a8b5be3","slug":"11533662058-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकायों में सीटे बढ़ाने को उच्च शिक्षा मंत्री को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकायों में सीटे बढ़ाने को उच्च शिक्षा मंत्री को भेजा ज्ञापन
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्त्यमुनि। राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य का घेराव किया। इस मौके पर उच्च शिक्षामंत्री डा. धन सिंह रावत को ज्ञापन भी भेजा गया।
मंगलवार को स्नेहाशीष के नेतृत्व में एबीवीपी के छात्र नेता प्राचार्य कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्राचार्य का घेराव करते हुए कहा कि पीजी कालेज में बीए, बीएससी, बीकॉम संकाय में सीटें कम हैं, जिसका स्थानीय युवाओं को लाभ नहीं मिल पा रहा है। कहा कि जिन अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन फार्म भरे गए हैं। उन्हें भी प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने प्राचार्य के माध्यम से उच्च शिक्षामंत्री को ज्ञापन भी भेजा, जिसमें जल्द सभी संकायों में सीट बढ़ाने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही मांग पर अमल नहीं किया गया तो छात्र-छात्राएं आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर सतेंद्र सकलानी, कुलदीप अग्रवाल, शुभम जमलोकी, प्रमोद बुटोला, अनुज, आशुतोष, पंकज चमोली, भूपेंद्र, अंकित नेगी, सौरभ गोस्वामी, अर्चना खत्री, सीमा, सविता आदि मौजूद थे।