{"_id":"5a4918634f1c1bf61b8b5f72","slug":"11514739811-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दैंणा ह्वेया खोली का गणेशा हे....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दैंणा ह्वेया खोली का गणेशा हे....
Updated Sun, 31 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय स्थित नया अड्डा परिसर में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर श्रीशक्ति सांस्कृतिक ट्रस्ट और खिलेश सांस्कृतिक मंच की ओर से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर कलाकारों की लोक गीत व नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों पर दर्शक खूब थिरके।
आयोजन का शुभारंभ रुद्रनाथ मंदिर के महंत धर्मानंद गिरी महाराज ने किया। रंगकर्मी नवीन सेमवाल के नेतृत्व में कलाकारों ने दैंणा ह्वेया खोली का गणेशा हे.. से कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इसके बाद रानीखेता रामढोला, स्याली बंपाली, ठंडो रे ठंडो गीतों की प्रस्तुतियां दी। गायक कुलदीप कप्रवाण ने मिजाज्या रे तरू... का लोकार्पण किया। एलबम के सभी गीत अजय नौटियाल ने लिखे हैं। बाल कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुति दी। ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय कप्रवाण व सभासद संतोष रावत ने कहा कि बीते दो वर्षों से यह कार्यक्रम स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रहा है। अरुण प्रकाश बाजपेयी के संचालन में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में ट्रस्ट के संरक्षक एसएन सेमवाल, नरेंद्र सिंह, हरि सिंह, चंद्रमोहन सेमवाल, रुपेश सेमवाल, रमेश भट्ट, रेखा सेमवाल आदि मौजूद थे।