{"_id":"5c6b0497bdec2205dc4027a8","slug":"111550517399-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर में लगी आग, परिवार के चार लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलिंडर में लगी आग, परिवार के चार लोग झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर के रंपुरा स्थित एक घर में गैस रिसाव से आग लग गई, जिससे परिवार के चार लोग झुलस गए। साथ ही घर में रखा हजारों का सामान भी जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के वाहन ने आग पर काबू पाया।
रंपुरा क्षेत्र में रहने वाला वीरेंद्र कोली यहां पत्नी गीता और बेटियों संजना और संध्या के साथ रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। सोमवार सुबह गीता ने किचन में चाय बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाया। किचन में सिलिंडर से रिस रही गैैस ने आग पकड़ ली और गीता आग की चपेट में आ गई। गीता की चीखपुकार सुनकर पहुंचे वीरेंद्र और उसकी बेटियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे वह तीनों भी आग की चपेट में आ गए।
मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने जलते सिलिंडर को घर से बाहर फेंकने का प्रयास किया तो पूरे घर में आग फैल गई। इसी दौरान दमकल विभाग को आग की सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे दमकल के एक वाहन ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पड़ोस में रहने वाले ठाकुरदास का भी घर भी इस दौरान आग की चपेट में आ गया। आग से झुलसे परिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वीरेंद्र के अनुसार आग से घर में रखी 15 हजार की नकदी के साथ ही हजारों का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। वहीं ठाकुरदास के घर में रखी 20 हजार की नकदी और घरेलू सामान भी आग में जल गया।