फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   विज्ञान महोत्सव में जीआईसी मयाली रहा अव्वल

विज्ञान महोत्सव में जीआईसी मयाली रहा अव्वल

Wed, 31 Oct 2018 10:33 PM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञान महोत्सव में जीआईसी मयाली रहा अव्वल

विज्ञापन
तिलवाड़ा। राजकीय इंटर कालेज तिलकनगर में ब्लाक स्तरीय विज्ञान महोत्सव में आयोजित विज्ञान ड्रामा में जीआईसी मयाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में जखोली ब्लाक के शासकीय व अशासकीय विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।

महोत्सव का शुभारंभ करते हुए बीईओ डीपी सेमवाल व प्रधानाचार्य एमएस कंडारी ने कहा कि समाज, संस्कृति, शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में विज्ञान की अहम भूमिका है। उन्होंने प्राथमिक स्तर से विज्ञान विषय को रोचक बनाने पर जोर दिया। उन्होंने वैज्ञानिक सीवी रमन के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बारे में बताया। महोत्सव में विज्ञान प्रदर्शनी जूनियर वर्ग में स्वास्थ्य एवं स्वस्थ रहना मॉडल में राइंका तिलकनगर की छात्रा शांति प्रथम व जीआईसी बुढ़ना की छात्रा स्नेहा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। संसाधन प्रबंधन में जूहा तुनेटा के छात्र अमन पंत पहले व राइंका जयंती कोठियाड़ा के दिव्यांशु दूसरे स्थान पर रहे। इसी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग कृषि एवं जैविक खेती मॉडल में राइंका स्वीली सेम के सचिन पंवार प्रथम, सिद्धसौड़ के प्रवेंद्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर एसएन भट्ट, एचएन जमलोकी समेत अन्य विद्यालयों से पहुंचे शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed