{"_id":"5b77035b42c792464429dc0f","slug":"111534526299-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्चीकरण के चार वर्ष बाद भी नहीं बना हाईस्कूल पाराकुराली का भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्चीकरण के चार वर्ष बाद भी नहीं बना हाईस्कूल पाराकुराली का भवन
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। ब्लाक जखोली के दूरस्थ राजकीय हाईस्कूल पाराकुराली को उच्चीकरण के चार वर्ष बाद भी अपना भवन नहीं मिल पाया है। यहां कक्षा 9 और 10वीं की कक्षाएं जूनियर हाईस्कूल (जूहा) के बरामदे में संचालित हो रही हैं। वर्तमान शिक्षण सत्र में यहां दोनों कक्षाओं में 43 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।
वर्ष 2014-15 शिक्षण सत्र में जूहा पाराकुराली को हाईस्कूल में उच्चीकृत किया गया था। उसी सत्र से यहां कक्षा 9 में प्रवेश शुरू हो गए थे। विद्यालय से 10वीं के तीन बैच पास आउट हो चुके हैं, लेकिन आज तक मानकानुसार भवन नहीं बन पाया है। तीन कक्षा-कक्षों और दो कार्यालय कक्ष वाले जूहा के भवन में जहां कक्षा 6 से 8 की कक्षाएं पूर्व की भांति कक्षों में संचालित हो रही हैं। वहीं, 9वीं और 10वीं के छात्र-छात्राएं बरामदे में पढ़ रहे हैं। साथ ही एक-एक कमरे में जूहा व हाईस्कूल का कार्यालय संचालित हो रहा है। कक्षा-कक्षों की कमी के कारण जहां हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं की प्रयोगात्मक एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियां संचालित नहीं हो पा रही हैं। वहीं, इन दिनों मानसून सीजन में पठन-पाठन व्यापक प्रभावित हो रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता गुलाब सिंह राणा ने बताया कि विद्यालय के नए भवन का कार्य सुस्त गति से हो रहा है। बीडीसी व तहसील दिवस सहित डीएम के जनता दरबार में स्कूल भवन का मुद्दा कई बार उठाया जा चुका है, लेकिन विभागीय स्तर पर कार्रवाई नहीं हो रही है। इधर, प्रधानाध्यापक शीशपाल सिंह पटवाल ने बताया कि भवन का कार्य तेजी से पूरा कराने को लेकर बीईओ के माध्यम से सीईओ को पत्र भेजा गया है।