{"_id":"5a4677364f1c1b8b688bb2b6","slug":"111514567478-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा, विज्ञान, खेल सहित हर क्षेत्र में बेटियां अव्वल : चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा, विज्ञान, खेल सहित हर क्षेत्र में बेटियां अव्वल : चौधरी
Updated Fri, 29 Dec 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तिलवाड़ा/ऊखीमठ। जखोली ब्लाक के राजकीय इंटर कालेज स्वीली-सेम में बालिका अभिप्रेरण शिविर में मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चैधरी ने कहा कि बेटियां शिक्षा के साथ सेना, अंतरिक्ष, खेल सहित अन्य विभागों में अपनी प्रतिभा के दम पर अव्वल हैं। उन्होंने बेटियों के उत्थान के लिए संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कहा कि बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति भी दी जा रही है। लोगों को बेटियों के बेहतर भविष्य के लिए इन योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। इस मौके पर विधायक ने विद्यालय में ई-लर्निंग कक्षाओं का भी शुभारंभ किया। जिला पंचायत सदस्य आशा डिमरी ने कहा कि आज महिलाएं समाज को एक नई दिशा देने का कार्य कर रही हैं। यही कारण है कि उन्हें हर क्षेत्र में प्राथमिकता दी जा रही है। अतिथियों की ओर से मेधावी बीपीएल वर्ग की छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। प्रधानाचार्य जीएस नेगी ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, महामंत्री अजय सेमवाल, एलपी डिमरी, सुरेंद्र सिंह रावत, बीएन डिमरी, एचएम डिमरी, भूपेंद्र भंडारी, आरएस पंवार आदि मौजूद थे। उधर, क्षेत्र के राजकीय हाईस्कूल कुरछोला सहित ऊखीमठ ब्लाक के राजकीय जूनियर हाईस्कूल गड्गू में भी एक दिवसीय बालिका अभिप्रेरण शिविर का आयोजन किया गया।