फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   केदारनाथ फिल्म में दिखेंगी गौरीकुंड की चहल-पहल

केदारनाथ फिल्म में दिखेंगी गौरीकुंड की चहल-पहल

Tue, 03 Oct 2017 10:35 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
केदारनाथ फिल्म में दिखेंगी गौरीकुंड की चहल-पहल
रुद्रप्रयाग। गॉय ऑफ द स्काई पिक्चर्स के बैनर तले अभिषेक कपूर के निर्देशन में शूट की जा रही हिंदी फिल्म ‘केदारनाथ’ की 40 फीसदी शूटिंग पूरी हो गई है। केदारनाथ के बाद अब गौरीकुंड में फिल्म के दृश्यों का फिल्मांकन किया जा रहा है।
विज्ञापन

बाबा केदार की यात्रा पर बन रही फिल्म की गौरीकुंड में दो दिन शूटिंग होगी। इस दौरान यहां मुख्य बाजार, तप्तकुंड सहित गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग के शुरूआती हिस्से में कई दृश्य शूट किए जाएंगे। फिल्म के दृश्यों में स्थानीय लोगों को भी शामिल किया जाएगा। इससे पूर्व विगत 27 सितंबर से एक अक्तूबर तक केदारनाथ के कई क्षेत्रों में फिल्म की शूटिंग की गई थी। यहां पुराना घोड़ा पड़ाव और भैरवनाथ मंदिर के निकट ज्यादातर शूटिंग की गई। स्थानीय निवासी महेश प्रसाद तिवारी, राकेश गोस्वामी, मुकेश गोस्वामी, विजय लाल, रामेश्वर प्रसाद गैरोला, दीवाकर गैरोला आदि का कहना है कि फिल्म रिलीज होने के बाद त्रियुगीनारायण, चोपता, केदारनाथ, गौरीकुंड, सीतापुर और रामपुर की प्राकृतिक सुंदरता को देश-विदेश में नई पहचान मिलेगी। ऐसे में आने वाले दिनों में पर्यटन व तीर्थाटन को भी गति मिलेगी। बता दें कि फिल्म में श्रीनगर के अक्षत भट्ट व अंकित भट्ट के अलावा उत्तरकाशी के अरविंद पंवार भी भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन


50 फीसदी शूटिंग मुंबई में
केदारनाथ फिल्म की शेष 50 फीसदी शूटिंग मुंबई में होगी। यहां केदारनाथ मंदिर और मंदाकिनी नदी के रौद्र रूप को सेट पर कैमरे में कैद किया जाएगा। फिल्म से जुड़े लोगों ने बताया कि सेटों पर 16/17 जून 2013 को आई आपदा में केदारनाथ में पानी के सैलाब के दृश्यों को शूट किया जाएगा। फिल्म में छह गीत हैं, जो मुंबई में शूट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकता ने की मुलाकात
एक अक्तूबर की शाम को केदारनाथ पहुंची फिल्म निर्देशक एकता कपूर ने फिल्म यूनिट से बातचीत कर लोकेशन व व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देशक अभिषेक कपूर, नायक सुशांत राजपूत व नायिक सारा अली खान सहित अन्य कलाकारों से भी करीब एक घंटे तक बात की।

इनका कहना है --
फिल्म यूनिट के सभी लोगों को यहां आए हुए एक माह हो चुका है। सब लोग, यहां के पर्यावरण, प्राकृतिक सुंदरता से खुश हैं। उम्मीद है कि कुछ बड़े बैनर भी यहां शूटिंग के लिए आ सकते हैं।
-अमित मेहता, लाइन प्रोड्यूसर, केदारनाथ फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed