फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   ऊखीमठ में बाल विकास परियोजना कार्यालय को पुष्टाहार की दरकार...

ऊखीमठ में बाल विकास परियोजना कार्यालय को पुष्टाहार की दरकार...

Thu, 18 Apr 2019 09:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
ऊखीमठ में बाल विकास परियोजना कार्यालय को पुष्टाहार की दरकार...
ऊखीमठ। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास के अंतर्गत संचालित बाल विकास परियोजना कार्यालय ऊखीमठ को स्वयं पुष्टाहार और देखरेख की जरूरत पड़ रही है। शिक्षा विभाग के वर्षों से बंद पड़े प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन के एक कमरे में संचालित ब्लाक स्तरीय कार्यालय में स्वीकृत 10 पदों के सापेक्ष सिर्फ दो कर्मचारी तैनात हैं। विभागीय स्तर पर बरती जा रही लापरवाही के कारण केदारघाटी मेें बच्चों सहित गर्भवती व धात्री महिलाओं को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

प्रेमनगर में वर्षों पूर्व बंद हो चुके प्राथमिक स्कूल के जर्जर भवन पर विभागीय कार्यालय संचालित हो रहा है। यह भवन कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। खिड़की, दरवाजे खस्ताहाल हो चुके हैं। फर्श पूरी तरह से टूटी पड़ी है। हल्की बारिश में छत का पानी कमरे में रिस रहा है। वहीं, विभाग में स्वीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविका, वरिष्ठ सहायक व अनुवेषक के स्वीकृत 10 पदों के सापेक्ष सिर्फ दो कर्मचारी तैनात हैं। वरिष्ठ सहायक छह माह से चिकित्सकीय अवकाश पर हैं। इस समस्या से ब्लॉक में संचालित 154 आंगनबाड़ी/मिनी केंद्रों में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को समय पर विभागीय जानकारी नहीं मिल पा रही है। साथ ही शून्य से 6 वर्ष के पंजीकृत 3306 बच्चों और 818 गर्भवती व धात्री महिलाओं को पुष्टाहार भी वितरित नहीं हो पाया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला व बाल विकास विभाग, रुद्रप्रयाग हिमांशु बडोला का कहना है कि भवन की बदहाली के बारे में जिला प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं कि अन्यत्र सुरक्षित भवन पर कार्यालय शिफ्ट किए जाए। साथ ही विभाग में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए निदेशालय को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed