फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   मानव श्रृंखला बनाकर दिया मतदान का संदेश

मानव श्रृंखला बनाकर दिया मतदान का संदेश

Thu, 04 Apr 2019 09:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
मानव श्रृंखला बनाकर दिया मतदान का संदेश
अगस्त्यमुनि। सुव्यवस्थित मतदाता, शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत आई सेल वोट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों व स्थानीय लोगों ने मानव श्रृंखला के माध्यम से मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया। बीते बुधवार देर शाम को खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने मजबूत लोकतंत्र के लिए बिना किसी प्रलोभन से निर्भीक होकर मतदान की अपील की। कहा कि सभी लोग अपने गांव, क्षेत्र व आसपास के लोगों को 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपने घर, परिवार, मोहल्ले, कस्बे, गांव और जहां-जहां पर भी उन्हें लोग मिल रहे हैं, उन्हें मतदान के लिए जागरूक करें। इस मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव कुमार, सीईओ सीएन काला, सुशील गैरोला, एलएस दानू सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed