फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   जब होगा मतदान, तब गठित होगी मजबूत सरकार और होगी देश में समृद्धि

जब होगा मतदान, तब गठित होगी मजबूत सरकार और होगी देश में समृद्धि

Sun, 31 Mar 2019 09:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
जब होगा मतदान, तब गठित होगी मजबूत सरकार और होगी देश में समृद्धि
तिलवाड़ा। अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत जखोली ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय जैली में मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी विषय पर चर्चा की गई। इस दौरान शत-प्रतिशत मतदान की अपील की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष निर्मला देवी ने कहा कि अमर उजाला का अपराजिता महाभियान आमजन में नई जागृति पैदा कर रहा है। बेटियों व महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वरोजगार के लिए चलाया जा रहा यह अभियान आने वाले दिनों में मिसाल बनेगा। उन्होंने मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान के प्रति सजग होने की बात भी कहा। साथ ही सभी अभिभावकों, विशेषकर महिलाओं से अपील 11 अप्रैल को पोलिंग बूथ पर प्राथमिकता से पहुंचकर अपने मत का प्रयोग करने की अपील की। कहा कि जब, एक मजबूत सरकार बनेगी, तभी देश के विकास के लिए बेहतर योजनाएं बनेंगी और गांवों में आमजन को सुविधाएं मिल सकेगी। सामाजिक कार्यकर्ता ओपी बहुगुणा ने कहा कि शिक्षा के बिना समाज में बदलाव संभव नहीं है। इसलिए, हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा। प्रधानाध्यापक माधव सिंह नेगी ने ग्रामीणों से शिक्षा को प्राथमिकता देने के साथ महिलाओं को समूहों का गठन कर स्वरोजगार के क्षेत्र में कार्य करने को कहा। आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगीता राणा ने कहा कि महिलाओं का सामाजिक व आर्थिक विकास तभी संभव है, जब वे स्वयं से पहल करें। संगोष्ठी में शामिल सभी अभिभावकों व अन्य ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान का संकल्प लिया। इस मौके पर सहायक शिक्षक कांति प्रसाद भट्ट, राजेंद्र सिंह पंवार, एसएमसी सदस्य लक्ष्मी देवी, पूजा देवी, रेखा देवी, आशा देवी, रेखा देवी, मीना देवी, काजल देवी, गोदाम्बरी देवी, राजेश्वरी गैरोला, सुमन देवी, बैशाखी देवी सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed