{"_id":"5be1bd0cbdec2269a00ad654","slug":"101541520652-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित कई नेता पहुंचे केदारनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित कई नेता पहुंचे केदारनाथ
Updated Tue, 06 Nov 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ धाम भ्रमण को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट सहित कई कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ नेता धाम पहुंच चुके हैं। धाम में भाजपाइयों का जमावड़ा लगा हुआ है। दूसरी ओर पतंजलि योगपीठ के अध्यक्ष आचार्य बालकृष्ण भी बाबा केदार के दर्शन के लिए केदारनाथ धाम पहुंचे।
मंगलवार को गुप्तकाशी, शेरसी व फाटा हेलीपैड से हेलीकॉप्टर से भाजपा नेता धाम पहुंचते रहे। पीएम मोदी के लिए धाम पहुंचने वालों में कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अलावा वरिष्ठ नेता श्याम जाजू शामिल हैं। इसके अलावा रुद्रप्रयाग जनपद के जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण सहित अन्य नेतागण व कार्यकर्ता भी धाम पहुंच गए हैं। दूसरी तरफ केदारनाथ विधानसभा से कांग्रेस विधायक मनोज रावत भी शाम को धाम पहुंचे।
दिनभर सुहावना रहा धाम में मौसम
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में मंगलवार को दिनभर मौसम सुहावना रहा। इस दौरान चटक धूप खिली रही। पूरे दिन आसमान में बादल का एक छींटा भी नजर नहीं आया। इस दौरान धाम में अधिकतम तापमान 10 डिग्री और न्यूनतम माइनस 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात को धाम में माइनस 11 तक पारा गिर रहा है, जिससे पानी भी जम रहा है।