फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   चारों धामों ने ओढ़ी बर्फ की चादर

चारों धामों ने ओढ़ी बर्फ की चादर

Sat, 03 Nov 2018 10:33 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
चारों धामों ने ओढ़ी बर्फ की चादर
गढ़वाल। शनिवार को अचानक मौसम के करवट लेने से चारों धामों में बर्फबारी हो गई, जिससे ठंड बढ़ गई है। केदारनाथ में 12 घंटे से अधिक समय से लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे धाम में 1.5 फीट बर्फ जम गई है। दिनभर तापमान माइनस में होने से कड़ाके की ठंड हो रही है। द्वितीय केदार मद्महेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ सहित चोपता, बनियाकुंड और अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई है। उधर, बदरीनाथ धाम समेत हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, गौरसों बुग्याल, औली, नंदा घुंघटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। वहीं गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई।
विज्ञापन

शनिवार तड़के चार बजे से शुरू हुई बर्फबारी देर शाम तक जारी रही। बायोमैट्रिक से रुद्रा प्वाइंट सहित भैरवनाथ मंदिर और दूध गंगा की पहाड़ियों पर एक फीट से अधिक बर्फ की चादर बिछ चुकी है। पुलिस चौकी प्रभारी बिपिन चंद्र पाठक और निम के मनोज सेमवाल ने बताया कि धाम में दोपहर बाद पारा माइनस छह डिग्री तक गिर गया था। ठंड होने से शनिवार को 50 तीर्थयात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित गौरीकुंड, सोनप्रयाग, गुप्तकाशी, अगस्यमुनि, रुद्रप्रयाग में रुक-रुककर हो रही बारिश से ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन

उधर, बदरीनाथ धाम में शाम तक रुक-रुककर बर्फबारी होती रही, जिससे धाम में अधिकतम तापमान दो औैर न्यूनतम माइनस तीन हो गया। औली में भी सुबह नौ बजे से बर्फबारी शुरू हुई, जिसका पर्यटकों ने लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मौसम बदलने से गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई। वहीं जिला मुख्यालय सहित निचले इलाकों में दिनभर रिमझिम बारिश जारी रही। यमुनोत्री के तीर्थपुरोहित गिरीश उनियाल ने बताया कि धाम से खरसाली गांव तक सुबह से ही बर्फबारी हो रही है, जिससे क्षेत्र में करीब चार-पांच इंच तक बर्फ जम गई है। गंगोत्री के तीर्थपुरोहित सुधांशु सेमवाल ने बताया कि धाम में करीब 10 इंच, हर्षिल, सुक्की टॉप आदि क्षेत्रों में करीब चार इंच तक बर्फ जमी है। जिला मुख्यालय सहित निचले इलाकों में हो रही बारिश से तापमान करीब 11 डिग्री तक पहुंच गया है।

शीतकाल पर्यटन की बढ़ी संभावनाएं
उत्तरकाशी। लंबे समय बाद सही समय व अच्छी तादाद में हुई बर्फबारी से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। होटल कारोबारी दिपेंद्र पंवार, विजय बहादुर रावत ने कहा कि चारधाम यात्रा के समापन से पूर्व हुई बर्फबारी से शीतकालीन पर्यटन की संभावनाएं बढ़ गई हैं। अगर प्रशासन स्कींग, बोटिंग, स्नो बाइकिंग आदि खेलों का आयोजन करें, तो पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकता है।

पीएम कार्यक्रम की तैयारियां हुई प्रभावित
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में लगातार हो रही बर्फबारी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर की जा रही तैयारियां भी व्यापक रूप से प्रभावित हो गई है। मंदिर परिसर से लेकर केदारपुरी में साफ-सफाई और बैरीकेडिंग लगाने सहित मंच निर्माण आदि के कार्य नहीं हो पाए।


रिमझिम बारिश से बढ़ी ठंड
नई टिहरी/श्रीनगर। टिहरी जिले में बीती रात से रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के बाद एकाएक ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। बारिश के चलते तापमान में 4.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को नई टिहरी का अधिकतम तापमान 7.6 डिग्री और न्यूनतम 6.2 डिग्री दर्ज किया गया है। उधर, श्रीनगर में बारिश से पारा गिर गया है। शनिवार दिन को तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed