{"_id":"5b97ee92867a55013061b350","slug":"101536683666-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता दरबार में 39 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता दरबार में 39 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण
Updated Tue, 11 Sep 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। पुराने विकास भवन में आयोजित जनता दरबार में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, पेंशन, वन समेत अन्य बुनियादी समस्याएं उठीं। इस मौके पर 65 शिकायतें दर्ज की गई, जिसमें से 39 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
एसडीएम सदर देवानंद की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में नरकोटा निवासी पातीराम ने रेल परियोजना के दौरान उनके भवन का प्रतिकर न दिए जाने और नारी निवासी सुरेंद्र ने वन पंचायत नारी में मोटरमार्ग के दयनीय होने की शिकायत की। इस मौके पर एसडीएम सदर देवानंद ने कहा कि अधिकारी जन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकताओं के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इस मौके पर डीडीओ एएस गुंज्याल, सीवीओ डा. रमेश सिंह नितवाल, डीईओ माध्यमिक एलएस दानू, डा. संगीता भट्ट, डीएचओ योगेंद्र सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।