{"_id":"5a9592f14f1c1b4d588bac10","slug":"101519751921-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधारी में बनाया शौचालय बना ग्राम प्रधान की मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधारी में बनाया शौचालय बना ग्राम प्रधान की मुसीबत
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। प्रशासन की ओर से शौचालय के निर्माण के लिए दो वर्ष पूर्व 8 लाख 88 हजार रुपये स्वीकृत किए गए थे, लेकिन निर्माण कार्य पूरा होने के करीब दस माह बाद भी शेष 75 फीसदी धनराशि भुगतान नहीं की गई है, जिस कारण ग्राम पंचायत को मजदूरों को निर्माण सामग्री का भुगतान करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर खांकरा में वर्ष 2016-17 में प्रशासन की ओर से सार्वजनिक शौचालय के लिए 8 लाख 88 हजार रुपये स्वीकृत किए गए। निर्माण की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत को सौंपी गई। पहली किश्त के रूप में स्वजल से 1 लाख 80 हजार रुपये जारी किए, जिससे सार्वजनिक शौचालय का निर्माण शुरू किया गया। दूसरी किश्त 1 लाख 25 हजार क्षेत्र निधि से दी गई। बाद में प्रशासन द्वारा पंचायत को कार्य पूरा करते ही पूरा भुगतान की बात कही गई। ऐसे में ग्राम प्रधान उधारी में कार्य करवाते रहे। अब, कार्य पूरा हुए करीब छह माह बीत गए हैं, लेकिन शेष 5 लाख 83 हजार रुपये भुगतान नहीं हो रहा है। ऐसे में ग्राम प्रधान को आए दिन मजदूरों व दुकानों की बातें सुननी पड़ रही है। कहना है कि खांकरा बच्छणस्यूं का प्रवेश द्वार है। आए दिन सैकड़ों लोगों की यहां से आवाजाही होती है, लेकिन शौचालय सुविधा के अभाव में उन्हें खासी दिक्कतें होती हैं। इधर, ग्राम प्रधान प्रदीप मलासी ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ डीएम से भेंट कर सार्वजनिक शौचालय की शेष धनराशि के भुगतान की मांग की है। इस मौके पर दिनेश चंद्र, विक्रम रावत, शशि देवी, जयकृष्ण भट्ट, तुलसी देवी, जीवन प्रकाश, बंटी लाल, मंजू देवी, रेखा देवी, राजपाल लाल, शिवचंद्र, विक्रम सिंह मौजूद थे। इधर, जिलाधिकारी ने बताया कि सीडीओ से इस संबंध मेें पूरी जानकारी मांगी गई है। शौचालय निर्माण के लिए स्वीकृत राशि का जल्द भुगतान कर दिया जाएगा।