{"_id":"59d3c36c4f1c1bca538b5859","slug":"101507050348-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमसिंह नगर व हरिद्वार ने जीते अपने-अपने मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमसिंह नगर व हरिद्वार ने जीते अपने-अपने मैच
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्त्यमुनि। खेल विभाग व कबड्डी एसोसिएशन के सहयोग से 16वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-16 बालक/बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ उद्घाटन हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 16 टीमें भाग ले रही हैं। पहले मैच में बालिका वर्ग में ऊधमसिंह नगर ने मोली और बालक वर्ग में हरिद्वार ने अल्मोड़ा को पराजित किया।
खेल मैदान में आयोजित समारोह का केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। इस तरह के आयोजनों से जहां स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा वहीं, खेल सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। जिले की प्रतिभाओं को बैडमिंटन, फुटबाल, कबड्डी, हॉकी, टेबल टेनिस आदि खेलों में अधिकाधिक मौका मिले, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक खत्री ने कहा कि पिछले कुछ समय से क्रीड़ा मैदान राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी कर रहा है, जो सुखद है।
तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में उद्यम सिंह नगर, चमोली, हरिद्वार, बागेश्वर, देहरादून, रुद्रप्रयाग, नैनीताल की टीमें भाग ले रही हैं। जबकि बालक वर्ग में हरिद्वार, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, उद्यमसिंह नगर, देहरादून की टीमें भाग ले रही हैं। समारोह में व्यापार संघ अध्यक्ष मोहन रौतेला, प्रभारी खेल अधिकारी महेशी आर्य, युवा कल्याण अधिकारी केएन गैरोला, अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेश कुमार, जिला पंचायत सदस्य सुलोचना देवी, बीडीओ धनेश्वरी नेगी, बीरपाल रावत समेत भारी संख्या लोग मौजूद थे।