फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Youth's laptop stolen from roadways bus

Roorkee News: रोडवेज बस से युवक का लैपटॉप चोरी

Sat, 12 Apr 2025 12:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Youth's laptop stolen from roadways bus
रोडवेज बस में टप्पेबाजाें ने एक युवक का बैग चोरी कर लिया। बैग में लैपटॉप समेत अन्य सामान था। युवक की ओर से पुलिस को शिकायत की गई है। पुलिस शिकायत के आधार पर बस स्टैंड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को सहारनपुर के आदर्शनगर निवासी विपुल कुमार ने तहरीर देकर बताया कि वह शुक्रवार सुबह सहारनपुर से हरिद्वार जाने के लिए रोडवेज बस में सवार हुआ था। सुबह करीब 10 बजे बस रुड़की बस स्टैंड के बाहर पहुंची तो वह पानी की बोतल लेने के लिए नीचे उतर गया। वह बैग अपनी सीट पर ही रखकर गया था।
विज्ञापन




पानी की बोतल लेकर वह बस में आया तो वह सीट से गायब था। उसने बस में बैग की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। युवक ने बताया कि बैग में लैपटॉप समेत अन्य दस्तावेज थे। एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि रोडवेज बस स्टैंड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। साथ ही कुछ संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की गई है। लैपटाॅप बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed