{"_id":"696e35ec498379f3650ed2a9","slug":"youth-injured-in-road-accident-dies-woman-critical-roorkee-news-c-5-1-drn1027-882446-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा, महिला गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा, महिला गंभीर
विज्ञापन
लक्सर-पुरकाजी मार्ग पर रविवार को हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में युवक के तीन वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई थी। युवक की पत्नी को देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
रविवार शाम को लक्सर-पुरकाजी मार्ग पर शनि मंदिर के पास एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक पर बैठे तीन वर्षीय बालक प्रियांशु की मौके पर ही मौत हो गई थी। बालक के पिता कुलदीप और मां रीना गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पहले उन्हें स्थानीय अस्पताल लाया गया था।
वहां से गंभीर हालत में दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। परिजन घायल दंपती को पहले बहादराबाद और हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट लेकर गए थे। गंभीर हालत के चलते उन्हें यहां से भी रेफर कर दिया गया था। इस दौरान देर रात को महंत इंदिरेश अस्पताल देहरादून ले जाते समय कुलदीप ने भी दम तोड़ दिया। परिजनों ने रीना को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
वहां उपचार के दौरान उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। देर रात युवक की मौत होने की सूचना पर पुलिस ने परिजन और अस्पताल प्रबंधन से जानकारी ली। पुलिस शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है। लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि हादसे में घायल हुए युवक की मौत हो गई है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।